फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: बटमालू में सुरक्षाबलों ने चलाया तलाशी अभियान

Tue, 30 Apr 2019 10:05 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
इंडियन आर्मी - फोटो : SELF
विज्ञापन

श्रीनगर के बटमालू इलाके में संदिग्ध मूवमेंट की सूचना पर सुरक्षाबलों ने सोमवार को तलाशी अभियान चलाया। हालांकि कुछ ही देर के बाद ऑपरेशन को स्थगित कर दिया गया। नगर के लाल चौक से करीब चार किलोमीटर की दूरी पर स्थित बटमालू इलाके में सोमवार को सुरक्षाबलों ने एक साझा तलाशी अभियान चलाया।

विज्ञापन


दरअसल, एक इनपुट पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) और सीआरपीएफ के जवानों ने दोपहर को देयारवानी मोहल्ला की घेराबंदी की और कुछ मकानों की तलाशी ली गई। इस दौरान कुछ भी हाथ नहीं लगने पर ऑपरेशन को स्थगित कर दिया गया। बता दें कि कुछ दिन पहले श्रीनगर के छानपोरा पुलिस चौकी पर हुए आतंकी हमले के बाद से श्रीनगर शहर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ाई गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें