फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब एसडीएम करेंगे शराब ठेकाें की जांच

Tue, 22 May 2018 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शराब ठेके पर निरीक्षण करते अधिकारी।
विज्ञापन
कानपुर देहात। मड़ौली गांव के देसी शराब की दुकान में नकली शराब बिक्री होने के खुलासे के बाद डीएम ने एसडीएम से दुकानों की जांच कराने का निर्णय लिया। उन्होंने सभी छह तहसीलों के एसडीएम को पत्र जारी कर आबकारी की टीम के साथ मिलकर देसी शराब की दुकानों की जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


जिले में बड़े पैमाने पर अवैध शराब के कारोबार होने की आशंका के चलते जिला प्रशासन ने अब देसी शराब की दुकानों की जांच कराने का फैसला किया है। कई बार नकली शराब की बिक्री होने के मामले सामने आए लेकिन ठेके से जहरीली शराब की बिक्री का मामला जिले में पहली बार सामने आया है।

मड़ौली के शराब ठेके से जहरीली शराब की बिक्री का खुलासा होने के बाद जिला प्रशासन अब कोई ऐसी चूक नहीं करना चाहता है। रविवार को आबकारी विभाग ने बिक्री में रोक लगाकर जिले की सभी 170 शराब की दुकानों की जांच शुरू कराई थी। वहीं सोमवार को डीएम राकेश कुमार सिंह ने केवल आबकारी की टीम की जांच को पर्याप्त नहीं माना। उन्होंने अकबरपुर, मैथा, रसूलाबाद, सिकंदरा, भोगनीपुर और डेरापुर समेत सभी एसडीएम को पत्र जारी किया है।
विज्ञापन


निर्देश दिए हैं कि सभी एसडीएम आबकारी की टीम के साथ मिलकर शराब की दुकानों की जांच करे, जिसमें उनकी स्टाक की क्षमता, बिक्री आदि कई बिंदुओं की जांच करने के निर्देश दिए गए है।

डीएम राकेश कुमार सिंह ने बताया कि एसडीएम के नेतृत्व में जांच होने के बाद नकली शराब की बिक्री की संभावना लगभग खत्म हो जाएगी। जांच में कहीं गड़बड़ी मिली तो संबंधित अनुज्ञापी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें