फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उगते सूर्य को अर्घ्य दिया, छठ महापर्व संपन्न

विज्ञापन
उगते सूर्य को अर्घ्य दिया, छठ महापर्व संपन्न - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उन्नाव। बुधवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ पूजा का समापन हो गया। महिलाओं ने तालाब व गंगा तटों पर पहुंचकर विधिविधान से पूजा की। इस दौरान लोगों ने सतरंगी आतिशबाजी कर जश्न मनाया।
विज्ञापन

   छठ पर्व के अंतिम दिन सुबह से श्रद्धालु पूजा की तैयारियों में जुटे रहे। जैसे ही आकाश में लालिमा दिखाई दी, लोगों ने सूर्य भगवान की पूजा शुरू कर दी। आवास विकास कॉलोनी स्थित लिली पार्क तालाब में महिलाओं ने कमर तक भरे पानी में खड़े होकर उगते सूर्य को अर्घ्य देकर पुत्र व पति की दीर्घायु की कामना की। मंगलवार शाम अस्ताचल होते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद बुधवार सुबह ही तालाब व शुक्लागंज गंगा तट किनारे पर भक्त पहुंच गए थे। पूजन से पूर्व महिलाओं ने लोकगीत गाते हुए सूर्य की उपासना की। इस दौरान भक्तों ने आतिशबाजी भी की। पूजा समाप्ति के बाद प्रसाद वितरण किया गया।

छठ मइया करेली पुकार...
छठ पूजा पर पूजा करने पहुंची सीमा ने बताया कि बेटी के साथ छठ व्रत रखती हैं। प्रति वर्ष पूरे परिवार के साथ बड़े ही श्रद्धाभाव से पहुंचते हैं। पूजा की तैयारी महीना भर पहले से ही शुरू कर देते हैं। छठ मइया करेली पुकार सूरज देव अरघ दे विरवा जैसे गाने छठ पर्व पर गुनगुनाए जाते रहे। लाइटों की चमक से घाट जगमगा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें