फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवभूमि की खूबसूरती के कायल हुए गुरदरास मान

Mon, 03 Nov 2014 05:56 PM IST
योगेंद्र अग्रवाल/सुरेश तोमर /अमर उजाला, ददाहू / पांवटा साहिब (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रसिद्ध पंजाबी गायक गुरदास मान का कहना है कि देवभूमि को भगवान ने खूब प्रकृति की नेमतों से नवाजा है। हिमाचल का नजारा अद्भुत, रमणीक और मनमोहक है। बार-बार यहां आने का दिल करता है। यहां के मेहनतकश लोगों की सादगी पसंद है।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेले में सांस्कृतिक संध्या से पहले जमटा एवं रेणुका में प्रसिद्ध कलाकार ने ‘अमर उजाला’ से बातचीत की। चार जनवरी, 1957 को पंजाब के जिला मुक्तसर के गिदड़वाह में जन्में गुरदास मान ने पंजाबी गीत और संगीत की अलग पहचान विश्व में बनाई है।

मामला गड़बड़ है, दिल दा मामला, जोगियां से रोटी तक सुरीले गीतों से सजी दर्जनों पंजाबी एलबम को श्रोताओं ने हाथों हाथ लिया। इसके बाद पंजाबी फिल्मों शहीद बूटा सिंह, यारियां, बारिश शह इश्क दा वारिस, जिंदगी खूबसूरत है और सुखमाणी में गायिकी के साथ अहम भूमिका भी निभा चुके हैं।
विज्ञापन


सिरमौर पहुंचने पर गुरदास मान ने कहा कि पंजाब समेत देश के कई प्रांतों में नशा युवाओं को खोखला कर रहा है। हिमाचल के प्रतिभाशाली कबड्डी खिलाड़ी अजय ठाकुर अन्य युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन सकते हैं। पंजाबी गायक ने कहा कि आज भी लोग सीधे सरल पंजाबी भाषा में गीतों को ज्यादा पसंद करते हैं।

दशकों से चली आ रही रब की मेहर और श्रोताओं का प्यार आज भी बरकरार है। आज भी यही प्रयास रहता है कि पंजाबी गीतों में लोगों के दुख दर्द, प्यार व रिश्तों को तरजीह देकर अपनी आवाज दें। हिमाचल के गीत माहिया समेत कई गीत सुनने में अच्छे लगते हैं। हिमाचल में प्राकृतिक सौंदर्य के कारण पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें