सैफई ट्रामा सेंटर में अनुपम यादव से हाल चाल पूछते पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव।
- फोटो : amarujala
सैफई। समाजवादी पार्टी के महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव के बेटे अनुपम यादव को तबीयत बिगड़ने पर सोमवार को सैफई ट्रामा सेंटर लाया गया, जहां डॉक्टरों की एक विशेष टीम को उपचार के लिए लगाया गया है। इसकी सूचना मिलते ही पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने उनका हाल चाल लेने सैफई ट्रामा सेंटर पहुंचे। उन्होंने चिकित्सकों से बातचीत की।
सोमवार की सुबह अनुपम यादव अपने आवास पर थे, उनके बेटे कार्तिकेय यादव ने बताया कि पिता अनुपम के पीठ में दर्द उठा। अचानक दर्द बढ़ने से आनन-फानन में उनको सैफई ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया, डॉक्टरों की टीम ने उनके कई चेकअप कराए हैं, जिनकी रिपोर्ट आने का इंतजार कर रहे हैं। शिवपाल सिंह यादव ने हाल चाल जानने के बाद डॉक्टरों से अच्छा उपचार करने को कहा। इस दौरान सपा नेता कार्तिकेय यादव, योगेंद्र यादव ठेकेदार, शशांक चतुर्वेदी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।