फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामगोपाल के पुत्र को देखने सैफई ट्रामा सेंटर पहुंचे शिवपाल

Tue, 22 May 2018 12:11 AM IST
etawah
विज्ञापन
सैफई ट्रामा सेंटर में अनुपम यादव से हाल चाल पूछते पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
सैफई। समाजवादी पार्टी के महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव के बेटे अनुपम यादव को तबीयत बिगड़ने पर सोमवार को सैफई ट्रामा सेंटर लाया गया, जहां  डॉक्टरों की एक विशेष टीम को उपचार के लिए लगाया गया है। इसकी सूचना मिलते ही पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने उनका हाल चाल लेने सैफई ट्रामा सेंटर पहुंचे। उन्होंने चिकित्सकों से बातचीत की।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह अनुपम यादव अपने आवास पर थे, उनके बेटे कार्तिकेय यादव ने बताया कि पिता अनुपम के पीठ में दर्द उठा। अचानक दर्द बढ़ने से आनन-फानन में उनको सैफई ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया, डॉक्टरों की टीम ने उनके कई चेकअप कराए हैं, जिनकी रिपोर्ट आने का इंतजार कर रहे हैं। शिवपाल सिंह यादव ने हाल चाल जानने के बाद डॉक्टरों से अच्छा उपचार करने को कहा। इस दौरान सपा नेता कार्तिकेय यादव, योगेंद्र यादव ठेकेदार, शशांक चतुर्वेदी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें