फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड में हिमाचली गायक राजीव थापा की धमाकेदार एंट्री

Fri, 17 Apr 2015 10:54 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के गायक राजीव थापा की बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री हुई है। मून वॉक प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म गुरु दक्षिणा शुक्रवार को पूरे भारत में एकसाथ रिलीज होगी। फिल्म में चंबा जिले से संबंध रखने वाले गायक राजीव थापा ने अपनी मधुर आवाज दी है।
विज्ञापन


इससे पहले वह छोटे पर्दे पर अपनी आवाज का जादू बिखेर चुके हैं, जबकि हरियाणवी फिल्म में भी राजीव काम कर चुके हैं। विश्वविख्यात गायक कलाकार मोहित चौहान के बाद किसी दूसरे हिमाचली गायक की एंट्री बतौर पार्श्व गायक फिल्मी दुनिया में हुई है।

मून वाक प्रोडक्शन के बैनर तले गुरु दक्षिणा फिल्म का संगीत लांच किया गया है। इसमें उन्होंने सोलो सांग गाया है। इसका संगीत दिग्गज संगीत घराने से इस्माइल दरबार ने दिया है। वीरवार को फिल्म के रिलीज होने से पहले मुंबई में एक बहुत बड़ा आयोजन रखा गया था। इसमें कई फिल्मी हस्तियां शामिल रहीं।
विज्ञापन


राजीव थापा की बॉलीवुड में एंट्री से उनके परिवार में खुशी का माहौल है। प्रदेश के संगीत प्रेमियों में भी उत्साह है। उधर, राजीव थापा ने बताया कि कड़ी मेहनत के बाद उन्हें यह मुकाम मिला है। यह तो अभी शुरूआत है। मंजिल तो अभी दूर है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें