फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनपढ़ को दे रहे डॉक्टरेट की डिग्री, हमारी डिग्री की कोई परवाह नहीं

Mon, 27 Jul 2015 02:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
एचएयू के दीक्षांत समारोह में बीटेक एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग के छात्रों की मांगें पिछले चार से पूरी होने पर गुस्साएं छात्रों ने हंगामा कर दिया।
विज्ञापन


नाराज छात्रों ने दीक्षांत समारोह के दौरान सभागार में अपनी डिग्री लौटाने के नारे लगाए। इसके बाद स्टेज के सामने डिग्री ले रहे छात्रों ने भी विरोध जताया। हालांकि उन्होंने डिग्री ली। करीब चार मिनट चले इस हंगामे ने सभी को चौंका दिया। सिविल ड्रेस में खड़ी पुलिस छात्रों को पकड़ कर बाहर ले गई।

जहां पर उन्होंने रामदेव को मानद उपाधि देने का विरोध किया और कहा कि विश्वविद्यालय अनपढ़ को डिग्री बांट रहा है और हमारी डिग्री की परवाह नहीं कर रहा। बाद में छात्रों को पुलिस चौकी में ले गई और रात 9 बजे बाद थाने से उन्हें छोड़ा गया।
विज्ञापन


यह है मामला
बीटेक एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग के छात्र पिछले कई सालों से अपनी कुछ मांगों को लेकर प्रदर्शन करते आ रहे हैं। एचएयू के कुलपति डॉ. केएस खोखर हर साल इन मांगों को पूरा करने की बात कहते रहे। हैरानी की बात यह है कि राज्यसभा में भी छात्रों की मांगों को लेकर प्रश्न उठाया जा चुका है।

छात्रों ने बताया कि इस मामले वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह के कार्यालय से लगातार पत्राचार से जुड़ेे हैं। लेकिन आज तक कोई कदम नहीं उठाया गया।

यहां तक कांग्रेस सरकार में कृषि मंत्री के घर का घेराव भी किया गया था, उसके बावजूद आज तक छात्रों की मांगें पूरी नहीं हो पाई। यही कारण था कि रविवार को छात्रों ने कन्वोकेशन के दौरान अपना विरोध दर्ज करवाया।
विज्ञापन


छात्रों ने कहा सरकार धोखा करने से अच्छा कॉलेज ही बंद कर दे
छात्र अमन मोर, रविंद्र, अजय, जयदीप, विकास संदीप सहित अठारह छात्रों ने विरोध किया था। छात्रों ने कहा कि सरकार उनके साथ लंबे समय से धोखा करती आ रही है। इससे बेहतर यही होगा कि इस तरह की बेकार की डिग्री देने से अच्छा कॉलेज ही बंद कर दिया जाए।

यह थी छात्रों की मुख्य मांगें
1. कृषि विभाग में कार्यरत कृषि अभियांत्रिकी विशेषज्ञ कृषि विकास अधिकारी के पदों को ब्लॉक स्तर पर सृजित करके नियुक्त किया जाए।
2. किसानों के हित में एवं अन्य राज्यों की तर्ज पर हरियाणा राज्य में कृषि अभियांत्रिकी निदेशालय की स्थापना की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें