फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: प्रसूता के पति ने महिला चिकित्सक से की अभद्रता, विरोध करने पर स्टाफ संग की मारपीट; जानें वजह

Wed, 24 Jan 2024 12:08 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

महिला चिकित्सक ने अस्पताल में भर्ती प्रसूता के पति पर अभद्रता और हंगामा करते हुए स्टाफ के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 
 
विज्ञापन
lady doctor - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी शहर के कचेहरी रोड स्थित रागिनी हॉस्पीटल में सोमवार को पत्नी का इलाज कराने आए युवक ने हंगामा करना शुरू कर दिया। महिला चिकित्सक के साथ अभद्रता की। बीच बचाव करने आए अन्य चिकित्सक से हाथापाई की गई। घटना को लेकर कोतवाली में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन


शहर के बैंक कालोनी का रहने वाले एक युवक ने अपनी गर्भवती पत्नी को कचेहरी रोड स्थित रागिनी हॉस्पीटल में भर्ती कराया था। वहां ऑपरेशन के बाद सोमवार को बच्चे का जन्म हुआ। इस दौरान किसी बात को लेकर युवक ने हंगामा करना शुरू कर दिया। महिला चिकित्सक डॉक्टर रागिनी अग्रवाल के साथ अभद्रता की। जब अन्य चिकित्सक बीच बचाव करने के लिए आए तो उनके साथ हाथापाई कर दी।

अस्पताल में हंगामे की सूचना मिलने के बाद पुलिस जांच करने पहुंची। चिकित्सक से घटना के बारे में जानकारी ली गई। महिला चिकित्सक की ओर से बैंक कालोनी निवासी युवक व एक अन्य के खिलाफ अभद्रता और हाथापाई किए जाने की शिकायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें