शुक्रवार सुबह मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मुलायम सिंह से मिलने पहुंचे। वहीं शिवपाल ने भी मुलायम सिंह से कुछ देर पहले मुलाकात की थी। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने शिवपाल को इस्तीफा देने से रोका था और पार्टी कार्यालय पहुंचने को कहा था।
मुलायम ने शिवपाल का अध्यक्ष पद का इस्तीफा नामंजूर कर दिया और उन्हें पार्टी में बतौर यूपी अध्यक्ष काम करते रहने की सलाह दी।
इसी बीच अखिलेश ने भी शिवपाल का मंत्री पद का इस्तीफा वापस कर दिया और कहा कि कोई इस्तीफा मंजूर नहीं होगा। मुलायम सिंह ने शिवपाल से मिलने के बाद अखिलेश को बुलाया।
अखिलेश ने ऑफिस जाने से पहले मुलायम सिंह से मुलाकात की। सीएम अखिलेश यादव के जाने के बाद विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय मुलायम से मिलने उनके घर पहुंचे। बता दें के माता प्रसाद पांडेय सुबह शिवपाल से मुलाकात करने गए थे।