फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस भर्ती परीक्षा: साल्वरों पर टिकी रहीं नजरें

विज्ञापन
शहर के जीजीआईसी परीक्षा केंद्र में प्रवेश का इंतजार करते अभ्यर्थी। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
उन्नाव। जिले में रविवार को दो पालियों में हुई पुलिस भर्ती परीक्षा में साल्वरों पर खुफिया विभाग की नजरें टिकी रहीं। एसटीएफ से लेकर एलआईयू भी परीक्षा केंद्रों पर नजर बनाएं रही। 1173 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ी। सोमवार को भी दो पालियों में शहर के सात परीक्षा केंद्रों में परीक्षा होगी।
विज्ञापन

पुलिस भर्ती परीक्षा को शांति पूर्ण तरीके से कराने के लिए पुलिस ने पहले से तैयारियां कर ली थी। सभी परीक्षा केंद्रों पर खाकी का कड़ा पहरा बैठाया गया था। शहर के एबीनगर स्थित ब्रिलियंट अकाडमी इंटर कालेज में फोर्स मौजूद रहा। ललऊखेड़ा स्थित हरिवंशराय बच्चन डिग्री कालेज में सीओ बीघापुर स्वतंत्र कुमार सिंह, गदनखेड़ा स्थित मैचलेस इंटर कालेज में केंद्र प्रभारी के तौर पर निरीक्षक सुरेश पटेल तैनात रहे। न्यू ऐरा स्कूल गीता पुरम, पैट्रियाट इंटर कॉलेज पीतांबर नगर, राजकीय बालिका इंटर कालेज मोती नगर, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज एबीनगर में पुलिस बल तैनात रहा। डीएम देवेंद्र कुमार पांडेय, एसपी हरीश कुमार व एएसपी वीके पांडेय ने बारी बारी से परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। परीक्षा छूटने के दौरान जाम में परीक्षार्थी परेशान रहे।
इनसेट
पहले दिन 1173 ने छोड़ी परीक्षा
शहर के सात परीक्षा केंद्रों में रविवार को 9552 अभ्यर्थियों को पुलिस भर्ती परीक्षा में बैठना था। जिसमें पहली पाली में 4776 में से 4159 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। जबकि दूसरी पाली में 4776 अभ्यर्थियों में 4226 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। एएसपी वीके पांडेय ने बताया कि दोनों पालियों में कुल 1173 ने परीक्षा छोड़ी। वहीं सीसीटीवी कैमरे से निगरानी बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें