रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म तीन पर गुुरुवार देर शाम लोकल ट्रेन आकर रुकी। यात्रियों की प्लेटफार्म पर काफी भीड़ थी । जल्दबाजी के चक्कर में ट्रेन पर चढ़ने मेें यात्री आपस में भिड़ गए। दोनों में जमकर लात-घूंसे चले। जीआरपी ने तीन युवकों को दबोच लिया। शुक्रवार को जीआरपी ने तीनों युवकों को जेल भेज दिया।
रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म तीन पर गुुरुवार को ट्रेन की लेतलतीफी के चलते प्लेटफार्म पर यात्रियों की काफी गहमागहमी थी। उसी दौरान लोकल ट्रेन आकर रुकी। कछौना कोतवाली क्षेत्र के ओनवा निवासी दीपक (22) के लुकवापुर निवासी लालसिंह (24) एक साथ ट्रेन पर चढ़ रहे थे। जल्दबाजी के चलते दोनों के बीच गालीगलौज शुरू हो गया। लालसिंह के अन्य साथी भी थे । विवाद बढ़ने पर मारपीट की नौबत आ गई । दोनों ट्रेन से उतर कर प्लेटफार्म पर ही आपस में भिड़ गए। दोनोें तरफ से जमकर लात-घूंसे चले। जीआरपी ने दीपक , लालसिंह व बेनीगंज के कमलापुर निवासी धमेंद्र को पकड़ लिया। अन्य लोग मौके से फरार हो गए । जीआरपी ने शुक्रवार को तीनों का जिला अस्पताल में मेडिकल करा जेल भेज दिया । जीआरपी प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि तीनों युवकों को शांतिभंग में जेल भेजा है।