छावनी परिषद वार्ड नंबर छह की महिला पार्षद की कीटनाशक दवा पीने से हालत बिगड़ गई। कुतलूपुर निवासी पार्षद सीमा राजपूत पत्नी रामबाबू को खांसी हो रही थी। घर में पौधों में छिड़कने वाले कीटनाशक दवा की शीशी रखी थी। घरवालों ने बताया कि खांसी की दवा समझकर उन्होंने इसे पी लिया। कुछ देर बाद हालत बिगड़ी तो नामनेर स्थित निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।