जिला अस्पताल में राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (एनआरएचएम) के तहत डिलीवरी रूम और आपरेशन थिएटर (ओटी) के उपकरणों को खरीदा जाएगा। ये निर्णय जिलाधिकारी दीपेंद्र कुमार चौधरी की अध्यक्षता में हुई जिला चिकित्सा प्रबंध समिति की बैठक में लिया गया। आउटसोर्सिंग से एक धोबी की तैनाती पर भी सहमति जताई गई।
बताया गया कि 2012 से अब तक जिला अस्पताल की सात लाख रुपए की आय हुई है। आपातकालीन दवाओं के अलावा लैब तकनीशियन, रात्रि चौकीदार और पीआरडी का मानदेय बढ़ाने, बिजली उपकरण, साफ-सफाई सामग्री खरदीने के प्रस्ताव का भी समिति ने अनुमोदन किया। डीएम ने गरीब और कमजोर वर्ग के लोगों को दवाएं अस्पताल से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक में सीएमएस एसबी ओली, वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डा. आरके जोशी, एसीएमओ डा. रश्मि पंत, पालिकाध्यक्ष प्रकाश तिवारी आदि मौजूद थे।