फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिड-डे मील की शिकायत है तो टोल फ्री नंबर पर करें फोन

Sun, 19 Jun 2016 11:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
मिड-डे मील
विज्ञापन
प्रदेश के सरकारी स्कूलों में बच्चों को दिए जाने वाले मिड-डे मील के संबंध में पेश आने वाली समस्याओं और शिकायत को दर्ज करवाने के लिए अब भटकने की जरूरत नहीं है। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने मध्यान भोजन से जुड़ी शिकायतों को दर्ज करने के लिए टोल फ्री नंबर की व्यवस्था की है।
विज्ञापन


प्रदेश के किसी भी क्षेत्र से लोग 1800-180-8007 नंबर पर फोन कर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। शिक्षा निदेशालय शिकायत पर फौरन कार्रवाई करेगा। शिकायत आने वाले स्कूल में अधिकारियों को भेज कर मामले की जांच की जाएगी। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पहली से आठवीं कक्षा तक 5.30 लाख बच्चे पढ़ रहे हैं।

इन्हें रोजाना मुफ्त मध्यान भोजन उपलब्ध करवाया जाता है। मिड-डे मील से संबंधित कई समस्याओं से स्कूली बच्चों का जूझना पड़ता है। शिकायत दर्ज करवाने के लिए सही प्रक्रिया की पूरी जानकारी नहीं होने के चलते शिकायत संबंधित कई मामले दब जाते हैं। ऐसी परिस्थितियों को देखते हुए प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने टोल फ्री नंबर का व्यापक प्रसार करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


निदेशालय की वेबसाइट पर शनिवार से टोल फ्री नंबर को प्रमुखता से दर्शाया गया है। अतिरिक्त निदेशक प्रारंभिक शिक्षा आशीष कोहली ने बताया है कि टोल फ्री नंबर को प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय में स्थापित किया गया है। इस नंबर पर प्राप्त होने वाली शिकायत पर तत्परता से कार्रवाई होती है। Published by Arvind Thakur
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें