नगर निगम की टीम ने शनिवार को मंटोला क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। क्षेत्र में कई सालों से कब्जा जमाए बैठे लोगों पर कार्रवाई हुई। दर्जनों दुकानें और मकानों को जेसीबी मशीन लगाकर ध्वस्त कराया गया। अतिक्रमणकारियों पर हुई नगर निगम की कार्रवाई का कुछ लोगों ने विरोध भी किया। लेकिन, पुलिसबल के चलते विरोध खामोश रह गया।
विज्ञापन
2 of 5
मंटोला क्षेत्र से अतिक्रमण हटाती नगर निगम की जेसीबी मशीन
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार को मंटोला नाला से नगर निगम ने अतिक्रमण पर कार्रवाई को अंजाम दिया। इस क्षेत्र में अवैध रूप से कई दुकानों को बनाया गया था। नाले के आसपास अतिक्रमण होने से यहां की सड़कें संकरी हो गई थीं। शनिवार को नगर निगम की टीम भारी मात्रा में पुलिस बल लेकर यहां पहुंची। मदीना तिराहे से महावीर नाला रोड पर चार जेसीबी की मशीनें लगाकर दर्जनों भवन जमींदोज किए।
विज्ञापन
3 of 5
मंटोला क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने पहुंची निगम की टीम
- फोटो : अमर उजाला
22 फुट गहरा मंटोला नाला अतिक्रमण का शिकार है। लोगों ने अवैध रूप से दुकान और फैक्ट्री बना ली हैं। इस कारण से नाले की सफाई नहीं हो पाती और जलभराव होता है। खामियाजा शहर के रोशन मोहल्ला के दुकानदारों को करोड़ों रुपये का नुकसान झेलकर चुकाना पड़ता है। बारिश के दौरान रोशन मोहल्ले में जल निकासी नहीं होता, दस-दस फुट तक पानी भर जाता है।
4 of 5
मंटोला नाला से हटवाया अतिक्रमण
- फोटो : अमर उजाला
मंटोला क्षेत्र एक विशेष समुदाय की आबादी का क्षेत्र माना जाता है। कुछ लोगों ने यहां निगम की टीम का विरोध भी किया। लेकिन, कागज और पुलिस बल के आगे किसी की एक ना चली। जेसीबी मशीन ने जब अवैध दुकान और मकान ढहाए तो लोग अपना सामान लेकर निकल गए।
अतिक्रमण हटाने के बाद पड़ा सामान
- फोटो : अमर उजाला
मंटोला क्षेत्र में नाले के ऊपर जूते आदि की दुकान और फैक्ट्री हैं। कतरन से नाला चौक हो जाता है और बारिश का पानी नहीं निकल पाता। मंटोला नाले से अतिक्रमण हटाने के लिए कई बार तैयारी की गई। नगर आयुक्त ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान के लिए एडीएम सिटी पुलिस फोर्स मांगा था। लेकिन ये अभियान चल नहीं सका। आदेश फाइलों में दबकर रह गया। मगर, शनिवार को यहां नगर निगम की टीम ने हिम्मत दिखाकर अतिक्रमण हटाया।