फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो करोड़ के ताज के करीब पहुंची चांदनी

विज्ञापन
विज्ञापन
दुनिया भर की 16 हसीनाओं में इंटर कांटिनेंटल ब्यूटी पीजेंट का ताज पाने को लेकर जंग आखिरी मुकाम पर पहुंच गई है। इसमें भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हिमाचल की चांदनी भी सवा दो करोड़  (3.61 लाख डॉलर) की प्रबल दावेदार मानी जा रही हैं। चार दिसंबर को प्रतियोगिता का फाइनल होगा। इससे पहले ये हसीनाएं कई राउंड से होकर गुजरेंगी। इसमें टैलेंट की परख होगी।
विज्ञापन


विश्व की सभी सौंदर्य प्रतियोगिताओं में पहनाया जाने वाला यह ताज सबसे महंगा है। पूर्व में लारा दत्ता इंटर कांटिनेंटल रह चुकी हैं। जर्मनी की राजधानी बर्लिन में चल रही हिमाचल की बेटी चांदनी शर्मा ने मिस इंटर कांटिनेंटल-2014 प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में स्थान पक्का कर लिया है। भारतीय समय के मुताबिक बुधवार दोपहर बाद डेढ़ बजे ऑनलाइन वोटिंग बंद कर दी गई। प्रतियोगिता में 70 देशों की सुंदरियां भाग ले रही हैं।
विज्ञापन

अमर उजाला की पहल को सराहा

सेमीफाइनल की दौड़ फिलिपींस की सुंदरी पहले, प्योरोटो रिको की प्रतिभागी दूसरे, थाइलैंड तीसरे और भारत की चांदनी चौथे स्थान पर हैं। सिंगापुर की प्रतिभागी पांचवें, कोलंबिया छठे, पनामा सातवें, म्यांमार आठवें, पुर्तगाल नौवें, यूएसए दसवें, इंडोनेशिया 11वें, स्लोवॉक रिपब्लिक 12वें, कनाडा 13वें, वेनेजुएला 14वें, होंडरस 15वें और ईरान की सुंदरी 16वें स्थान पर रही हैं।

सेमीफाइनल में विभिन्न प्रतियोगिताओं के बाद 16 देशों की सुंदरियां फाइनल राउंड में प्रवेश करेंगी। 54 देशों की सुंदरियां ऑनलाइन वोट न मिलने के कारण प्रतियोगिता बाहर हो गई हैं।

चांदनी शर्मा के पिता गुलाब सिंह ने मिस इंटर कांटिनेंटल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल राउंड में चांदनी के पक्ष में ऑनलाइन वोटिंग के लिए अमर उजाला की पहल को सराहा है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का फाइनल वीरवार को होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें