हिमाचल क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी ऋषि धवन को माधवराव सिंधिया अवार्ड से सम्मानित किया गया है। धवन को यह अवार्ड 2013-14 में रणजी ट्रॉफी में सर्वाधिक विकेट लेने के लिए दिया गया है। वह वर्तमान में किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेलते हैं।
एचपीसीए के प्रेस सचिव मोहित सूद ने बताया कि ऋषि धवन ने आठ क्रिकेट मैचों में 49 विकेट लेकर रिकॉर्ड बनाया। धवन को ट्रॉफी और ढाई लाख रुपये का चेक शुक्रवार को बीसीसीआई के सम्मान समारोह में दिया जाएगा।
ऋषि धवन ने कहा कि बीसीसीआई से अवार्ड मिलना बड़ी बात है। यह सम्मान एचपीसीए, मित्रों और टीम के सहयोगियों की शुभकामनाओं से मिला है। धवन ने एचपीसीए को सहयोग के लिए धन्यवाद कहा।