फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द ही बनेगी एलएमआरसी

Tue, 30 Jul 2013 07:30 PM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
राजीव अग्रवाल
विज्ञापन

अध्यक्ष, लखनऊ मेट्रो सेल

मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के लिए प्रदेश सरकार बहुत गंभीर है। इसका अंदाजा काम की तेजी से लगा सकते हैं। यह सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट है जिसे जल्द पूरा करना है। मेरी बस एक इच्छा है कि प्रोजेक्ट पूरा होने तक काम की रफ्तार ऐसी ही बनी रहे।

लखनऊ मेट्रो का काम इस तरह से किया जाए कि यह दूसरे शहरों के लिए आदर्श बन जाए। नई दिल्ली समेत दूसरे शहरों में हुआ काम हमारे लिए एक सबक है। हमें उनसे सीख लेनी होगी।
विज्ञापन


अब तक का रिपोर्ट कार्ड
मुख्य रूप से फरवरी में मेट्रो का काम शुरू किया गया था। इसके बाद डीएमआरसी ने रिवाइज डीपीआर बनाई। बजट सत्र में मुख्यमंत्री ने परियोजना की घोषणा की। हाईपावर कमेटी बनी और मेट्रो सेल का गठन किया गया। इसके बाद कैबिनेट से अप्रूवल हुआ।

पब्लिक के जुड़ाव से बेहतर बनेगा प्रोजेक्ट
मेट्रो की सफलता के लिए इस प्रोजेक्ट से पब्लिक का जुड़ाव काफी अहम है। प्रोजेक्ट की बेहतरी के लिए अगर पब्लिक से सुझाव आते हैं तो उन पर काम किया जाएगा। मेट्रो चलने पर लोगों को जाम से राहत मिलेगी।
विज्ञापन


बंगलूरू और चेन्नई जाएंगी टीमें
मेट्रो के लिए नई कंपनी का जल्द ही गठन हो जाएगा। उस पर काम चल रहा है। अगले 15 दिनों में मेट्रो एक्ट का ड्राफ्ट केंद्र सरकार को भेज दिया जाएगा।

कंसल्टेंट फर्म को फाइनल करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। अगले एक माह के अंदर यह काम पूरा हो जाएगा। प्रोजेक्ट से जुड़े लोगों को बंगलूरू और चेन्नई भेजा जाएगा ताकि वहां चल रहे काम से यहां के प्रोजेक्ट को बेहतर बनाने में मदद मिल सके। हर बिंदु के लिए एडवांस प्लानिंग है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें