फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलायम से मुकाबला करेंगे भाजपा के प्रेम सिंह शाक्य, पार्टी ने बनाया प्रत्याशी

Thu, 04 Apr 2019 09:16 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
प्रेम सिंह शाक्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को एक और सूची जारी की, जिसमें मैनपुरी लोकसभा सीट से प्रत्याशी के नाम की घोषणा हुई। मुलायम सिंह के सामने मैनपुरी से प्रेम सिंह शाक्य लोकसभा चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार होंगे। मैनपुरी में कांग्रेस पार्टी मुलायम सिंह के सामने अपना प्रत्याशी नहीं उतारेगी। ऐसे में अब सीधा मुकाबला भाजपा और समाजवादी पार्टी में होगा।

विज्ञापन

प्रेम सिंह शाक्य इससे पहले भी लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं। साल 2014 में लोकसभा उपचुनाव में तेज प्रताप सिंह के सामने उन्होंने चुनाव लड़ा था। हालांकि उस चुनाव में उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा था। प्रेम सिंह शाक्य को 2014 के उपचुनाव में 3,32,537 लाख वोट प्राप्त हुए थे। जबकि तेज प्रताप सिंह को 6,53,786 मत प्राप्त हुए थे।

मैनपुरी लोकसभा सीट पर अभी तक भाजपा का कमल नहीं खिल सका है। इस सीट पर समाजवादी पार्टी ने पिछले 24 सालों से कब्जा जमा रखा है। मुलायम सिंह यादव ने एक अप्रैल को मैनपुरी से नामांकन दाखिल किया था। मुलायम सिंह पहली बार 1996 में इस सीट से सांसद बने थे और गठबंधन की सरकार में रक्षा मंत्री बने थे। अब मैनपुरी में भाजपा और सपा के बीच मुकाबले की तस्वीर स्पष्ट हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें