फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक मयूख ने दिया धरना

Tue, 10 Feb 2015 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला /पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक मयूख महर ने मंगलवार को ठेकेदारी प्रथा में काम कर रहे दुग्धसंघ के पांच मजदूरों को नियमित अथवा संविदा में रखे जाने की मांग को लेकर दुग्धसंघ के कार्यालय में अपने समर्थकों के साथ धरना दिया। दुग्धसंघ के उपनल के माध्यम से इन कर्मियों को संविदा पर काम में रखने के आश्वासन के बाद विधायक ने धरना समाप्त किया।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य प्रकाश जोशी, दयाकृष्ण तिवारी, बसंत राम, मुरली मनोहर, महेंद्र सिंह, सुदीप पंवार को नियमित करने अथवा संविदा में रखे जाने की मांग को लेकर धरने में बैठ गए। विधायक के धरने में बैठने की सूचना मिलते ही मुख्य विकास अधिकारी विनोद गिरी गोस्वामी, एसडीएम अनुराग आर्य मौके पर पहुंच गए। दुग्धसंघ के अध्यक्ष विनोद कार्की ने दुग्धसंघ के पदाधिकारियों की आपात बैठक बुलाई।
बैठक में पांचों मजदूरों को उपनल के माध्यम से संविदा पर रखे जाने का प्रस्ताव पारित किया गया। सीडीओ गोस्वामी ने उक्त प्रस्ताव की प्रति विधायक को सौंपी। करीब एक घंटे बाद विधायक ने धरना समाप्त कर दिया। विधायक के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष जोशी के साथ ही कांग्रेस के मीडिया प्रभारी मुकेश पंत, पूर्व जिला प्रवक्ता भुवन पांडे, तिलक जोशी, निर्मल लोहिया, मनोज खत्री, संतोष गोस्वामी, शंकर सिंह, कुंडल सिंह, सुमित चंद, दीपेंद्र कुंवर, तुला सिंह धरने पर बैठे। पांचों मजदूरों ने विधायक की पहल के लिए उनका आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें