फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशियन गेम्सः टीम इंडिया की कमान संभालेगा ललित

Wed, 17 Sep 2014 12:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामशहर (सोलन)
विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन के रामशहर की दीगल पंचायत के कटल निवासी ललित कुमार कोरिया में होने वाली एशियन गेम्स में हैंडबाल देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। ललित मंगलवार को दिल्ली से देर सायं कोरिया के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन


एशियन गेम्स 19 सितंबर से शुरू होंगे। वह भारतीय थल सेवा में हैं। उनके पिता शमशेर कौशल और माता सोमा देवी को बेटे से मेडल की उम्मीद है। ललित कुमार को स्कूल समय से हैंडबाल खेलने का शौक था।

स्कूल स्तर इनके खेल से प्रभावित होकर इसका चयन फैजाबाद (यूपी)। छात्र स्पोर्ट्स हॉस्टल के लिए हुआ। खेल कोटा के आधार पर थल सेना में नौकरी लगी। ललित कुमार ने बांग्लादेश, उज्बेकिस्तान और नेपाल में भारत का प्रतिनिधित्व किया।
विज्ञापन


अब ललित का चयन एशियन गेम्स के लिए हुआ है। उनके स्कूल समय में कोच रहे शारीरिक अध्यापक मस्तराम ने बताया कि ललित प्रदेश के पहले युवा हैं, जो हैंडबाल में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। पिता शमशेर कौशल ने बताया कि उनका बेटा काफी मेहनती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें