किंग्स इलेवन पंजाब के चेतेश्वर पुजारा कहते हैं कि सिटी ब्यूटीफुल मुझे हमेशा से ही अपनी और आकर्षित करता रहा है। इससे पहले भी मैं दो बार चंडीगढ़ आ चुका हूं। मुझे इस शहर की हर बात पसंद है और यह शानदार है।
चेतेशवर कहते हैं कि हर दिन एक जैसा नही होता यहां पर एक मैच में हार मिली है। अगले दो मुकाबलों में हमारी टीम जीतने की पूरी कोशिश करेगी। चेतेश्वर शुक्रवार को चंडीगढ़ प्रेस क्लब पहुंचे। उनके साथ खिलाड़ी मनदीप सिंह, गेंदबाजी कोच जॉयस डेविस, फील्डिंग कोच आर श्रीधर भी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर चंडीगढ़ प्रेस क्लब की प्रधान नानकी हंस ने किंग्स इलेवन के खिलाड़ियों और कोचों को प्रेस क्लब की ओर से मोमेंटो देकर सम्मानित किया।
घरेलू मैदान पर अपने पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस के हाथों मिली हार पर चेतेश्वर पुजारा ने कहा कि टी-20 एक ऐसा फॉरमेट है जहां पर कभी भी कुछ भी हो सकता है। इसमें मैच को रुख कब पलट जाए कुछ कहा नही जा सकता। बाकी हमारे पर घरेलू मैदान पर दो मुकाबले बचे है हमारी टीम इन दोनो का जीतने में दम लगा देगी।
चेतेश्वर ने बतायाकि आईपीएल में यह मेरा तीसरा सत्र है, लेकिन पंजाब की ओर से पहली बार खेलने का मौका मिला है। पंजाब के लोग काफी जानदार है। इनकी बात ही निराली है। मुझे उम्मीद है कि यहां के लोग अपनी होम टीम को हमेशा ही स्पोर्ट करते रहेगे।
मुंबई के खिलाफ मैक्सवेल के न चलने के प्रश्न पर मनदीप सिंह ने कहा कि टीम में कई अन्य खिलाड़ी भी जोकि मैक्सवेल के न चलने पर टीम को जीताने का दम रखते है। इनमें सहवाग और मनन वोहरा भी मौका मिलने पर टीम के लिए मैच विनर खिलाड़ी हैं।
इनके अनुसार इस बार टीम युवा खिलाड़ियों से पूरी तरह लैस है। हर किसी से बेहतरीन तालमेल बना हुआ है। वहीं टीम के कोच जॉयस डेविस ने कहा कि वह मौजूदा आईपीएल सीजन 7 में टीम के प्रदर्शन से पूरी तरह से संतुष्ट है।