फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Weather Update: मौसम ने फिर ली करवट, देर रात बारिश...आज भी संभव, विभाग ने जारी किया ये अलर्ट

Tue, 13 Feb 2024 10:33 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Weather News: मौसम विभाग के डॉ. एसएन सुनील पांडे ने बताया कि दक्षिण-पूर्वी हवा ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। इसकी वजह से दिन के साथ अब रात का तापमान भी बढ़ने लगा है।
विज्ञापन
कानपुर में बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

कानपुर में कई दिनों की धूप के बाद फिर से मौसम बदलने लगा है। सोमवार की शाम से ही बादल आने शुरू हो गए थे, देर रात शहर के अधिकांश हिस्सों में हल्की बारिश भी हुई। सीएसए के मौसम विभाग के अनुसार 13 और 14 फरवरी को भी दिन भर बादलों के बीच अलग-अलग जगहों पर कहीं बूंदाबांदी, तो कहीं हल्की बारिश हो सकती है। इससे ठंड में फिर से इजाफा होने की पूरी संभावना है।

विज्ञापन

मौसम विभाग के डॉ. एसएन सुनील पांडे ने बताया कि दक्षिण-पूर्वी हवा ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। इसकी वजह से दिन के साथ अब रात का तापमान भी बढ़ने लगा है। सोमवार को दिन का तापमान भी रविवार की तुलना में 1.2 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया। हालांकि देर रात उत्तर और दक्षिण के कई इलाकों में वर्षा हुई। इसकी वजह से रात में ठंड थोड़ी बढ़ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें