फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार बनेगा तीन नेशनल हाईवे का जंक्शन

Tue, 21 Jul 2015 02:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार शहर की पहचान अब तीसरे नेशनल हाईवे वाले शहर के तौर पर होगी। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को सिरसा में हुए कार्यक्रम में हिसार में तीसरे नेशनल हाईवे का ऐलान किया, जो भटिंडा से लेकर हिसार तक होगा। इस हाईवे का नाम राष्ट्रीय महामार्ग होगा।
विज्ञापन


नया नेशनल हाईवे हिसार से शुरू होकर आदमपुर तक जाएगा। आदमपुर से रतिया, फतेहाबाद से पंजाब के मानसा होते हुए भटिंडा तक पहुंचेगा। इस हाईवे की लंबाई करीब 126 किलोमीटर होगा। पहले चरण में इस नेशनल हाईवे को दो लेन बनाया जाएगा। इसके बाद दूसरे चरण में इसे फोरलेन किया जाएगा।

प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने हिसार के लिए नए नेशनल हाईवे की मांग रखी थी, जिस पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इस मांग को पूरा करते हुए हिसार को तीसरा एनएच देने का ऐलान किया। जल्द ही इस नेशनल हाईवे के लिए अधिसूचना जारी होगी।
विज्ञापन


हिसार शहर में पहले दो नेशनल हाईवे
हिसार को जोड़ने के लिए दो नेशनल हाईवे हैं। नेशनल हाईवे 65 कैथल-हिसार-सिवानी तक जोड़ता है। इस हाईवे को फिलहाल फोरलेन करने का काम चल रहा है। दूसरा नेशनल हाईवे दिल्ली-हिसार-सिरसा है। एनएच दस फोरलेन करने का काम चल रहा है।

हिसार से रोहतक तक नेशनल हाईवे की लंबाई -95 किलोमीटर
हिसार से डबवाली नेशनल हाईवे की लंबाई -144 किलोमीटर
हिसार से कैथल नेशनल हाईवे की लंबाई -112 किलोमीटर
हिसार से सिवानी नेशनल हाईवे की लंबाई -54 किलोमीटर

हिसार जिले में होगा चौथा नेशनल हाईवे
हांसी से भिवानी, नारनौल से कोठपुतली से तक होगा। फिलहाल यह स्टेट हाईवे है, जिसे नेशनल हाईवे बनाने का ऐलान किया जा चुका है। इस हाईवे के लिए करीब दो माह पहले केंद्र सरकार की ओर से अनुमति मिली थी। इस हाईवे के बनने से हिसार के लोगों का राजस्थान पहुंचने का एक और रास्ता खुलेगा।

2018 में पूरे होंगे फोरलेन प्रोजेक्ट...
हिसार से डबवाली को फोरलेन करने के लिए करीब 1590 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। करीब 144 किलोमीटर लंबे हाईवे के फोरलेन होने के बाद फतेहाबाद, सिरसा, डबवाली पहुंचना आसान हो जाएगा। सिवानी से कैथल 166 किलोमीटर लंबे नेशनल हाईवे को फोरलेन करने पर 1393 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। यह प्रोजेक्ट 2018 में पूरे होंगे।

टोल टैक्स भी चुकाना पड़ेगा...
हिसार से चारों ओर फोरलेन हाईवे की सुविधा मिलने के बाद लोगों को टोल भी चुकाने होंगे। हिसार से रोहतक की ओर जाने पर हांसी और मुंढाल के पास टोल टैक्स देना होगा। सिरसा की ओर जाने पर अग्रोहा के पास टोल देना होगा। हिसार से कैथल बरवाला के पास टोल टैक्स देना पड़ेगा। हिसार से सिवानी की ओर जाने पर भी टोल चुकाएंगे।

केंद्रीय मंत्री की ओर से नए नेशनल हाईवे का ऐलान किया गया है। इसकी अधिक विस्तार से सूचना अभी नहीं मिल पाई है। अधिसूचना जारी होने के बाद पूरी जानकारी उपलब्ध हो सकेगी। -रमेश वर्मा, मैनेजर, एनएचएआई, हिसार
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें