फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी का सेमीफाइनल चंडीगढ़ में कल

Tue, 21 Jul 2015 02:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हमारा शहर स्मार्टसिटी की दौड़ में शामिल होगा या नहीं इस पर 22 जुलाई को चंडीगढ़ में फैसला होगा। प्रधान सचिव ने प्रदेश के सभी नगर निगम के कमिश्नर, मेयर और ईओ की बुधवार को मीटिंग बुलाई है।
विज्ञापन


मीटिंग में नगर निगमों द्वारा ग्रेजुएशन फॉर्म भरकर भेजी गई रिपोर्ट का मूल्यांकन होगा। इस मूल्यांकन के बाद सभी निगमों में से बेहतर स्थिति वाले निगमों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। यह एक तरह से सेमीफाइनल होगा।

इस सेमीफाइनल के बाद इन शहरों की रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेजी जाएगी। केंद्र सरकार के पाले में पहुंचते ही फाइनल गेम शुरू हो जाएगा। ग्रेजुएशन फॉर्म में बिंदु वाइज पेपर हल करने वाले शहर को स्मार्टसिटी में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन


नगर निगम अधिकारियों ने बताया है कि सभी नगर निगमों को सरकार का पत्र मिला है, जिसमें 22 जुलाई को स्मार्टसिटी संबंधित मीटिंग के लिए बुलाया गया है।

पंचकूला सेक्टर 4 में आयोजित इस मीटिंग की अध्यक्षता प्रदेश के प्रधान सचिव करेंगे। इस मीटिंग में पंचकूला और अंबाला के अधिकारियों को नहीं बुलाया गया है। इससे साफ है कि ये दोनों शहर स्मार्टसिटी की दौड़ में हिस्सा ही नहीं ले रहे।

स्टेट लेवल हाई पावर्ड संचालन कमेटी करेगी आयोजन
नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि स्टेट लेवल हाई पावर्ड  कमेटी स्मार्टसिटी को लेकर सभी नगर निगमों के अधिकारियों व कमिश्नर से डिस्कस करेगी। कमेटी में 13 सदस्य होंगे।

प्रधान सचिव को चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है। जिन निगमों ने ग्रेजुएशन फॉर्म भरकर जमा करवा दिया है, उनका बिंदुवार मूल्यांकन किया जाएगा। मूल्यांकन के बाद शहरों को शॉर्टलिस्ट कर उनकी रिपोर्ट आगे एक्शन के लिए गवर्नमेंट ऑफ इंडिया को भेजा जाएगा

90 प्रतिशत का दर्शा चुके हैं दावा
नगर निगम ने दो दिन पहले ही ग्रेजुएशन फॉर्म भरकर 90 अंकों का दावा ठोका था। यह फॉर्म भरने के बाद नगर निगम कुछ और नगर निगमों से आगे हैं। रोहतक ने अपने निगम का 85 अंक का दावा ठोका था।

सरकार ने 22 जुलाई को चंडीगढ़ में स्मार्टसिटी के मूल्यांकन को लेकर मीटिंग बुलाई है। मीटिंग में कमिश्नर और मेयर को बुलाया गया है। मीटिंग में स्मार्टसिटी को लेकर डिस्कस भी होगी। - वीरेंद्र सहारण, सचिव नगर निगम हिसार। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें