फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवानों के बीच अनुभव बांटेंगे जाट के रिटायर अफसर

Thu, 19 Nov 2015 01:14 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जाट रेजीमेंट सेंटर का 220 वां स्थापना दिवस बुधवार को पूजन के साथ शुरू हो गया। सेंटर के मंदिर में कमांडेंट ब्रिगेडियर आशीष नाथ झा ने विधिवत पूजन कराया। इस मौके पर रेजीमेंट की समृद्धि और कामयाबी की प्रार्थना की गई। पूजन में डिप्टी कमांडेंट कर्नल जयेश बडोला समेत विभिन्न रेजीमेंट के कमान अधिकारी, सूबेदार मेजर, रिटायर अफसर और जवान तथा उनके परिवार के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने के लिए रेजीमेंट के सौ से ज्यादा रिटायर अफसर और पूर्व सैनिक सेंटर में जुट गए हैं। बृहस्पतिवार को सुबह साढ़े आठ बजे जाट के वार मैमोरियल में शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसमें सभी जवान और पूर्व सैनिक हिस्सा लेंगे। इसके बाद होने वाली कांफ्रेंस में जाट के कई पूर्व कमांडेंट और अन्य रिटायर सैन्य अफसर जवानों के बीच अपने अनुभव बांटेंगे। जाट को और अधिक मजबूती प्रदान करने के लिए अपने सुझाव भी देंगे। यह कांफ्रेंस अहम होगी। दोपहर पीटी ग्राउंड में कल्चरल प्रोग्राम भी होंगे। शुक्रवार को सुबह समारोह के अंतिम दिन रेजीमेंटल परेड का आयोजन होगा। इस मौके पर कई स्कूलों के विद्यार्थियों को जाट सेंटर के एतिहासिक स्थलों का भ्रमण भी कराया जाएगा। रिटायर जवानों और उनके परिजनों का भी भ्रमण होगा। समारोह की तैयारियां कई दिनों से चल रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें