फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी बोले, एक-एक व्यक्ति की जान बचाना हमारी प्राथमिकता

Tue, 20 Apr 2021 01:02 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि एक-एक व्यक्ति की जान बचाना हमारी प्राथमिकता है। संक्रमण से ज्यादा प्रभावित लखनऊ, कानपुर नगर, प्रयागराज, वाराणसी, झांसी, गोरखपुर व मेरठ सहित प्रदेश के सभी जिलों में कोविड बेड की संख्या को दोगुना किया जाए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि एक-एक व्यक्ति की जान बचाना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कोविड-19 के इलाज की व्यवस्था को प्रभावी ढंग से जारी रखने के निर्देश दिए हैं। कहा है, संक्रमण से ज्यादा प्रभावित लखनऊ, कानपुर नगर, प्रयागराज, वाराणसी, झांसी, गोरखपुर व मेरठ सहित प्रदेश के सभी जिलों में कोविड बेड की संख्या को दोगुना किया जाए।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने सोमवार को वर्चुअल बैठक में कहा है कि सभी कोरोना मरीजों को ऑक्सीजन सहित आवश्यक दवाओं की सुचारु उपलब्धता हो। होम आइसोलेशन में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति को मेडिकल किट उपलब्ध कराई जाए। 

इंडस्ट्री का ऑक्सीजन सिर्फ मेडिकल में हो उपयोग
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की अनेक एमएसएमई व बड़ी औद्योगिक इकाइयां अपने उत्पादों के निर्माण के लिए ऑक्सीजन तैयार करती हैं। विशेष परिस्थितियों को देखते हुए इन इकाइयों में उत्पादित ऑक्सीजन का इस्तेमाल केवल मेडिकल कार्य के लिए किया जाए। 
विज्ञापन


100 बेड वाले अस्पतालों का होगा अपना ऑक्सीजन प्लांट
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत 100 बेड अथवा उससे अधिक क्षमता वाले सभी अस्पतालों में स्वयं का ऑक्सीजन प्लांट होना चाहिए। इन प्लांट को स्थापित करने की कार्यवाही की जाए। इससे अस्पतालों की लिक्विड ऑक्सीजन पर निर्भरता खत्म हो जाएगी। इस संबंध में कार्ययोजना बनाकर समयबद्ध कार्यवाही की जाए। सीएम ने कहा कि भविष्य में बनने वाले निजी मेडिकल कॉलेज के लिए भी यह व्यवस्था लागू कराई जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें