फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'काम नहीं है, फिर भी बिजी हूं'

Sun, 17 Nov 2013 01:23 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
जस्सी फेम मोना सिंह आजकल खाली हैं, लेकिन फिर भी उनके पास बात करने का टाइम नहीं है। देहरादून में एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया से मोना सिंह ने समय का बहाना बनाकर बात करने से मना कर दिया।
विज्ञापन


मीडिया ने परेशान नहीं किया
दर्शन लाल चौक के पास स्थित अपने निजी कार्यक्रम में आई मोना सिंह करीब आधा घंटे तक मौजूद रहीं। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम में शामिल होने के साथ ही आयोजकों के परिजनों, मित्रों के साथ बाते कीं। महिलाओं के साथ बातचीत में मशगूल रहीं मोना सिंह को मीडिया ने परेशान नहीं किया।

इस दौरान लोगों ने जब उनसे रियलिटी शो के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि नच बलिए में उन्होंने काम कर लिया है, जो काफी है। वहीं जब मीडिया कर्मियों ने मोना सिंह से बात करने की कोशिश की तो उन्होंने देर होने की बात कही। साथ ही फोन नंबर लेकर तब इंटरव्यू लेने के लिए कहा।
विज्ञापन


दून और यहां का खाना बेहद पसंद आया
कई कोशिश के बाद उनकी आगामी योजना के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि फिलहाल वे अभी खाली हैं और आगे की योजना बना रही हैं।

वहीं देहरादून की तारीफ करते हुए कहा कि पहली बार दून आई हैं। यह शहर, यहां का खाना उनको काफी पसंद आया। इसके बाद वे समय न होने की बात करते हुए वहां से निकल गईं, जबकि इसके बाद भी करीब 10 मिनट तक वे दुकान में ही मौजूद रहीं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें