फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्च तक ऑन डिमांड मिलेगी रसोई गैस

Sun, 20 Oct 2013 10:58 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मार्च 2014 तक राजधानी में घरेलू एलपीजी की उपलब्धता ऑन डिमांड कराने का लक्ष्य है।
विज्ञापन


इसके लिए शहर में आईओसी के बॉटलिंग प्लांट की क्षमता दोगुनी करने की तैयारी है। वर्तमान में बुकिंग के 48 घंटे के अंदर घरेलू एलपीजी सिलेंडर ग्राहक तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

इसके बावजूद कुछ क्षेत्रों से डिलीवरी में लेटलतीफी की शिकायतें आ रही हैं। इसे जल्दी ही दुर कर लिया जाएगा।

इससे पहले बीएस-4 टाइप ईंधन जो कानपुर से मंगाना पड़ता था वह भी लखनऊ से ही वितरकों को उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जा रही है।

इसके लिए मार्च तक पेट्रोल, डीजल और एटीएफ (एविएशन टरबाइन फ्यूल) के छह-छह हजार लीटर के टर्मिनल लखनऊ में बनकर तैयार हो जाएंगे।
जीएनपी का रिस्पांस अभी ठंडागैस नंबर पोर्टेबिलटी (जीएनपी) को लेकर अभी तक उपभोक्ताओं का कोई खास रिस्पांस देखने को नहीं मिला है। दस दिन बीत जाने के बाद भी महज कुछ लोगों ने ही टेस्ट के तौर पर जीएनपी का ऑप्शन लिया है।
विज्ञापन


यह ग्राहक को अपनी मर्जी से गैस एजेंसी चुनने का मौका देने वाली सेवा है। इसके लागू हो जाने के बाद गैस डीलरों ने भी कस्टमर संख्या घटने के डर के चलते अपनी सेवाओं को बेहतर बनाना शुरू कर दिया है।
जल्द ऑटोमेटेड होंगे आईओसी के सभी पेट्रोल पंपपेट्रोल पंपों पर घटतौली रोकने के लिए राजधानी में संचालित आईओसी के सभी पेट्रोल पंपों को ऑटोमेटेड किया जा रहा है। इससे हम उन पर ऑनलाइन नजर रख सकेंगे।

उनकी हर गतिविधि हर समय हमारी एक क्लिक पर होगी। इसके अलावा जिन पेट्रोल पंपों की बिक्री 100 किलोलीटर से ज्यादा है, उनका थर्ड पार्टी सर्टिफिकेशन भी कराया जा रहा है ताकि कोई गड़बड़ी न हो सके।
ईंधन संरक्षण पर रहेगा जोर ईंधन संरक्षण के लिए तेल कंपनियां बड़े स्तर पर प्रचार अभियान संचालित कर रही हैं। कंजरवेशन-पीपुल कनेक्ट की थीम पर संचालित इस जागरूकता अभियान में उपभोक्ताओं को ईंधन संरक्षण के सहज व आसान उपाय सुझाए जाएंगे।

इसके तहत बड़े उपभोक्ता मसलन उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम व रेलवे जैसे विभागों में चालकों को ईंधन संरक्षण के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम भी कराए जा रहे हैं।

घरेलू उपभोक्ताओँ की जागरूकता के लिए भी घर-घर जाकर महिलाओं को एलपीजी की बचत के तरीके बताए जा रहे हैं।
1700 वितरक जल्द जुड़ेंगे आईओसी के साथजल्द ही आईओसी के साथ 1700 वितरक और जुड़ जाएंगे। इसमें से 700 रेगुलर डिस्ट्रीब्यूटरशिप के तहत और 1000 राजीव गांधी योजना के तहत जुड़ेंगे।
विज्ञापन


गोरखपुर और कुशीनगर में में आईओसी प्लांट लगाने की तैयारी चल रही है। इसमें कुशीनगर का प्लांट छोटा होगा जबकि गोरखपुर का रेगुलर। इसके अलावा सुल्तानपुर के त्रिसुंडी में 11 टीएमटी का एक छोटा प्लांट शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें