फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IT विभाग ने भेजा लालू यादव को नोटिस, पूछा- महारैली का पैसा कहां से आया?

Fri, 01 Sep 2017 06:16 PM IST
amarujala.com- Presented By: पूजा मेहरोत्रा
विज्ञापन
विज्ञापन
पटना में हुई लालू की महारैली बीजेपी भगाओ, देश बचाओ अब इनकम टैक्स वालों के राडार पर हैं। आयकर विभाग ने राष्ट्रीय जनता दल को नोटिस जारी कर पूछा है कि 27 अगस्त को पटना के गांधी में आयोजित विशाल रैली के आयोजन का पैसा कहां से आया।  
विज्ञापन


आरजेडी और दूसरी विपक्षी पार्टी ने रैली को एक सफल आयोजन बताया है। जिसमें लाखों की संख्या में लोग शामिल हुए थे। लालू यादव ने भी इस रैली की फोटो ट्वीट की थी। बाद में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव की रैली की लगाई गई फोटो को मॉर्फ्ड बताया गया था  जिससे उनकी काफी किरकिरी भी हुई थी।

पढें: तेजस्वी यादव बोले- सब मिलकर तय करेंगे विपक्ष का चेहरा

वहीं लालू के बेटे और पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी याद ने क्लेम किया था कि इस रैली में  30 लाख लोगों ने भाग लिया था।
 
विज्ञापन

तेजस्वी और राबड़ी देवी से भी हो रही है पूछताछ

tejaswi yadav
महारैली के कुछ दिन बीत जाने के बाद इनकम टैक्स विभाग ने लालू यादव की पत्नी और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और बेटे तेजस्वी यादव से बेनामी संपत्तियों और 1000 करोड़ रुपए की लैंड डील पर भी सवाल किया है। 

अधिकारियों ने बताया कि दोनों को विभाग में बुलाया गया और इस मामले की जांच कर रहे अधिकारी ने उनका बयान भी दर्ज किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें