फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में मामा-भांजे की मौत

Tue, 20 Jun 2017 12:22 AM IST
अमर उजाला उन्नाव
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
थानाक्षेत्र के गांव पैंथर निवासी सतीश (22) पुत्र राजकुमार के चचेरे भाई शिवशंकर की बारात रविवार को मोहनलालगंज थानाक्षेत्र के गांव खुसेहरा गांव गई थी। सतीश अपने भांजे अशोक (20) पुत्र बिंदाप्रसाद निवासी सहजनपुर थाना बंथरा के साथ बाइक से बारात गया था। सोमवार को विदाई के बाद मामा-भांजे शादी से शामिल होेकर वापस लौट रहे थे। असोहा-कालूखेड़ा मार्ग पर गोसाईखेड़ा गांव के निकट सामने से आ रही कार में बाइक अनियंत्रित होकर जा घुसी। इससे सतीश व उसका भांजा अशोक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लोगों को आता देख चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला। ग्रमीणों की सूचना पर एंबुलेंस पहुंची और घायलों को सीएचसी लाई। हालत गंभीर देख डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। दोनों की मौत की खबर घर पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया। शादी समारोह में शामिल होने आए रिश्तेदार पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे।
मृतक सतीश चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर का था। बेटे व नाती की मौत की सूचना पर मां रामदुलारी व अन्य परिजन रो-रो कर बेहाल थे।

 
जिस घर में बहू के आने के बाद खुशियों का माहौल था। वहां दो मौतों की सूचना मिलते ही कोहराम मच गया। खुशियां मातम में बदल दीं। रश्मों रिवाज किनारे हो गईं। जिसको भी घटना की जानकारी हुई वह जिला अस्पताल की ओर दौड़ा। मांगलिक गीतों की जगह चीखने चिल्लाने की आवाजें आने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो मौतों से दोनों परिवारों में मचा कोहराम
सड़क हादसे में मामा-भांजे की मौत के बाद दो परिवारों में कोहराम मच गया। जिसे भी घटना की जानकारी हुई वह दौड़ा चला आया। अचानक हुए हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। अशोक की मौत की खबर मिलते ही उसके गांव सहजनपुर में भी मातम छा गया। परिजन आनन-फानन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें