फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉस्टलर ने दी जान देने की  धमकी, शांतिभंग में चालान

Tue, 23 Apr 2019 01:28 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
- फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पीसीबी हॉस्टल के एक अंत:वासी ने सोमवार को खुदकुशी करने की धमकी देकर हड़कंप मचा दिया। आरोप है कि हीटर जलाने से रोकने पर उसने ऐसा किया। शिकायत पर पुलिस ने उसका शांतिभंग में चालान कर दिया है। उधर, आरोपी छात्र का कहना है कि मेस बंद होने से हॉस्टलर के सामने भूखों मरने की नौबत आ गई है। 

विज्ञापन


पीसीबी हॉस्टल के अधीक्षक डॉ. राहुल पटेल की ओर से सोमवार शाम प्रॉक्टर व कर्नलगंज इंस्पेक्टर से शिकायत की गई। इसमें कहा गया कि सोमवार को वह हॉस्टल में निरीक्षण कर रहे थे। इसी दौरान कमरा नंबर 52 में अंत:वासी गौरव तिवारी हीटर जलाते पाया गया। उनसे कहा गया कि विवि प्रशासन हीटर जलाने की अनुमति नहीं देता, इसके बावजूद वह नहीं माना। यही नहीं धमकी देने लगा कि हीटर जलाने से रोकने पर वह आत्महत्या कर लेगा।

आरोप यह भी है कि उसने फोन कर कई लोगों को बुला लिया और हॉस्टल प्रशासन पर दबाव बनाने का प्रयास किया। प्रॉक्टर की ओर से कर्नलगंज इंस्पेक्टर को जानकारी देकर कार्रवाई की मांग की गई, जिस पर पुलिस ने आरोपी छात्र को हिरासत में ले लिया। इसके बाद उसका शांतिभंग में चालान कर दिया गया। कर्नलगंज इंस्पेक्टर ने बताया कि उस पर फिलहाल शांतिभंग की कार्रवाई की गई है। 
विज्ञापन



उधर हिरासत में लिए जाने के दौरान आरोपी छात्र का कहना था कि कार्रवाई के दौरान हॉस्टलरों के कमरों से गैस-चूल्हे तक फेंकवा दिए गए। इसके बावजूद मेस नहीं चलवाई गई, जिससे छात्रों के सामने भूखे मरने की नौबत आ गई है। इस मामले में प्रॉक्टर प्रो. रामसेवक दुबे का कहना है कि व्यवस्था हो गई है। एक-दो दिन के भीतर मेस का संचालन शुरू हो जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें