फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृह मंत्रालय ने मांगा आलमगीर हत्याकांड का ब्योरा

Wed, 23 Sep 2015 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
एएमयू छात्र आलमगीर हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग को लेकर एएमयू कुलपति द्वारा केंद्र सरकार व मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र पर गृह मंत्रालय हरकत में आ गया है। इस मामले में पुलिस-प्रशासन से पूरा ब्योरा तलब किया गया है। यह जानकारी अलीगढ़ के अधिकारियाें ने एएमयू छात्राें को दी है।
विज्ञापन


एएमयू छात्र आलमगीर हत्याकांड को लेकर मंगलवार को डीएम से मिलने गए थे। इस दौरान उन्हेें अधिकारियाें ने बताया कि गृह मंत्रालय की ओर से इस मामले में सीबीआई जांच को लेकर विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है। जिसके आधार पर घटना और मुकदमे का विवरण, अब तक की प्रगति, जांच, स्थिति, माहौल, किन बिंदुओं पर जांच जरूरी है आदि को लेकर विस्तार रिपोर्ट तैयार की जा रही है।


 सीओ तृतीय राजीव सिंह ने बताया कि रिपोर्ट गृह मंत्रालय को डीएम-एसएसपी स्तर से संयुक्त रूप से भेजी जाएगी। इस बीच दिल्ली की जामिया यूनिवर्सिटी की तर्ज पर एएमयू में सीआईएसएफ तैनात    किए जाने की मांग छात्राें द्वारा    डीएम के समक्ष रखने पर उन्हाेंने कहा कि इसके लिए कुलपति को पहल करनी होगी। वे इस मुददे पर उनसे बात करें। वह भी कुलपति से बात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें