फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: इस मंदिर में दर्शन करने दूर-दूर से आते हैं हिंदू-मुस्लिम, जानें क्या है खासियत

Sun, 20 Aug 2017 03:32 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
हिंदू-मुस्लिम इस मंदिर में दूर के स्थानों से आते हैं - फोटो : अमर उजाला
यूपी के कन्नौज में एक ऐसा मंदिर बना है जहां हिंदू और मुस्लिम दूर-दूराज के शहरों से यहां दर्शन करने आते हैं। कन्नौज के तालग्राम क्षेत्र के रोहिली में मां मोक्षदायिनी जाहरा देवी मंदिर परिसर में माह के दूसरे शनिवार को भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। रोहिली में मां के दर्शन के लिए झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़, हरियाणा, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों की भीड़ दरबार पहुंची। मंदिर में सुबह से ही मां के जयकारे गूंजनेे लगे।
विज्ञापन

2 of 6
हिंदू-मुस्लिम इस मंदिर में दूर के स्थानों से आते हैं
झारखंड के झरियां जिले के मकन प्रसाद झा, धनक प्रसाद झा ने बताया कि वह एक दशक से मां के दर्शन करने आ रहे हैं। हरियाणा प्रांत के गगनदीप ड्रापा भी मंदिर में आस्था व्यक्त करते हैं जबकि राजस्थान प्रांत के पशु व्यापारी विजय मीना, वेद मीना बताते है कि वह मवेशी का व्यापार करते हैं, कभी भी उन्हें इस व्यापार में घाटा नहीं हुआ है। इसी के चलते प्रदेश के लोगों के साथ मां के दरबार हर साल आते हैं।
 
विज्ञापन

मंदिर परिसर के बाहर लगे मेले में प्रसिद्ध लकड़ी के सामान, गाजर व मूली के बीज भी किसानों ने खरीददारी की। इसके साथ ही हिंदू धर्म के लोगों के साथ मुस्लिम महिलाओं ने बच्चों के साथ मंदिर में मां के दर्शन कर मनौती मांगी।

 

4 of 6
हिंदू-मुस्लिम इस मंदिर में दूर के स्थानों से आते हैं
शांति व्यवस्था के लिए मेला प्रभारी दिलीप, ठठिया थानाध्यक्ष मोहम्मद तारिक, तालग्राम थानाध्यक्ष सुरेश कुमार, राकेश कुमार, ओमवीर सिंह, महिला कांस्टेबल, ट्रैफिक पुलिस, पीएसी आदि मौजूद रहे। 
 
विज्ञापन

5 of 6
हिंदू-मुस्लिम इस मंदिर में दूर के स्थानों से आते हैं
मेले की सुरक्षा के लिए बनाया गया वाच टावर पर सुरक्षा कर्मियों की लापरवाही नजर आई, हर साल सशस्त्र गार्ड तैनात रहते थे लेकिन इस बार कोई भी गार्ड तैनात नहीं रहा। जिससे वाच टावर खाली पड़ा रहा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हिंदू-मुस्लिम इस मंदिर में दूर के स्थानों से आते हैं
हजारों भक्तों की भीड़ के चलते तालग्राम, छिबरामऊ, तेराजाकेट, तिर्वा, इंदरगढ़ मार्गों पर कई किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रही। ट्रैफिक पुलिस के कंट्रोल के बाद भी वाहनों को निकलने में दिक्कतें हुईं। वहीं यात्रियों को वाहन के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। सभी मार्गों पर जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें