फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गूगल मैपिंग पर हुई पुलिसिया एक्टीविटी

Sat, 13 Dec 2014 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो अाैरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाए जाने के लिए जिले की पुलिस को हाईटेक कर दिया गया है। इसके लिए नेटवर्किंग का जाल बिझा दिया गया है। अब अपराधियों की हर घटना पर पुलिस की निगेहबानी होगी। दस दिसंबर से शुरू हुए गूगल मैपिंग सिस्टम की सहायता से अधिक अपराध वाले क्षेत्र के साथ ही दिन व रात की सभी घटनाओं पुलिस की नजर होगी। बढ़ते अपराधों एवं अपराधियों के पास तरह - तरह के नए सिस्टम के चलते अब पुलिस महकमा भी सक्रिय हो गया है। कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रखने के लिए नए - नए नियमों की शुरुआत कर दी है। जिले में गूगल मैपिंग सिस्टम की शुरुआत होने से पुलिस को अपराधियों की धरपकड़ में आसानी होगी। पुलिस गूगल मैपिंग के जरिए कंप्यूटर से यह पता लगाएगी कि किस क्षेत्र में पिछले दस वर्षों से अधिक घटनाएं हुई है। इसके अलावा किस दिन एवं किस समय अपराधी लूट, चोरी, हत्या जैसे जघन्य वारदातों को अंजाम दे रहे हैं, सबका पता लगाकर अपराधों पर अंकुश लगाएगी। इस सिस्टम में सबसे खास बात यह है कि कंप्यूटर के माध्यम से पुलिस अधिकारी घटनाओं के बारे में पहले से जानकारी कर सकेंगे तथा लूट, चोरी व डकैती जैसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पूरी तैयारी कर लेगें। पुलिस ने एक दिसंबर से जिले में सीसीटीएनएस योजना का भी शुभारंभ कर दिया है, जो जिले के चार थानों में शुरू भी हो गया है।
विज्ञापन


 बढ़ते अपराधों को देखते हुए उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार जिले में गूगल मैपिंग सिस्टम की शुरुआत हो गई है, जो अपराधों पर नियंत्रण पाने में सहयोग करेगा।
विज्ञापन

                                   मनोज तिवारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें