अगर आप राशन कार्ड धारक हैं और आपने राशन की दुकान पर आधार कार्ड जमा नहीं किया है तो आपके लिए अच्छी खबर है।
विज्ञापन
2 of 5
राशन
- फोटो : file photo
आधार कार्ड 28 फरवरी तक जमा नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं को खाद्य विभाग ने पंद्रह दिन का अतिरिक्त समय दिया है। इसके बाद एक अप्रैल से बिना आधार कार्ड के राशन नहीं मिल सकेगा।
विज्ञापन
3 of 5
ऑनलाइन
- फोटो : फाइल फोटो
खाद्य विभाग ने राशन की कालाबाजारी रोकने के लिए दुकानों को आनलाइन करने का फैसला लिया है। इसके लिए एक राशनकार्ड के प्रत्येक सदस्य को 28 फरवरी तक अपने राशन डीलर के पास आधार कार्ड जमा कराने थे, लेकिन निर्धारित तिथि तक सभी के आधारकार्ड जमा नहीं हो पाए हैं।
4 of 5
aadhar card
लक्सर तहसील में 58 हजार दो सौ 91 राशनकार्ड में दो लाख 49 हजार छह सौ 19 सदस्य दर्ज है। इसमें से अभी तक 52 हजार दो सौ 21 राशनकार्ड में से एक लाख 73 हजार एक सौ 53 सदस्यों के आधारकार्ड जमा हो चुके हैं। अभी छह हजार सात कार्ड के 76 हजार 466 सदस्यों ने अपने आधारकार्ड जमा नहीं कराए हैं।
अब खाद्य विभाग ने पंद्रह दिन का और समय उपभोक्ताओं को दिया है। इसके बाद विवरण को आनलाइन किया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार जिन उपभोक्ताओं ने आधारकार्ड जमा नहीं कराए हैं वो अब पंद्रह मार्च तक अपने आधारकार्ड जमा करा सकते हैं।