फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुगल रोड पर बेहोश मिली किशोरी, पुलिस ने एसएन की इमरजेंसी में भर्ती कराया

Wed, 13 May 2015 01:53 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना न्यू आगरा क्षेत्र स्थित मुगल रोड पर मंगलवार रात को बेहोशी की हालत में किशोरी के मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने उसे एसएन मेडिकल कालेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया। उसकी हालत गंभीर बताई गई है।
विज्ञापन


घटना तकरीबन रात 11 बजे की है। मुगल रोड स्थित कब्रिस्तान के पास सड़क किनारे कुछ लोगों ने एक किशोरी को बेहोश पड़ा देखा। कुछ ही देर में आसपास के लोग जुट गए। किशोरी के मुंह से झाग निकल रहा था। लोगों ने उस पर पानी डालकर होश में लाने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोरी को अस्पताल में भर्ती करा दिया। देर रात तक पुलिस उसकी पहचान के प्रयास में लगी थी। पुलिस का कहना है कि किशोरी सलवार सूट पहने है। उसकी उम्र तकरीबन 15 साल है। उसके साथ अनहोनी की आशंका जाहिर की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें