मैं कदै कॉमेडी नहीं करदा सी... ते न ही कॉमेडी बारे कदे सोचेया सी...। पर, कुज फिल्मां ने मैंनू धक्के नाल कॉमेडी एक्टर बणा दित्ता...। ये कहना है पंजाबी गायक व एक्टर गिप्पी ग्रेवाल का।
गिप्पी ने बताया कि जिने मेरा दिल लुटेया फिल्म अपने आप ही रोमांटिक कॉमेडी बन गई, जिसे लोगों ने काफी पसंद भी किया। जबकि फिल्म मिर्जा उनका सीरियस किरदार लोगों को पसंद नहीं आया।
फिर कैरी ऑन जट्टा फिल्म की सफलता ने उन्हें पूरी तरह कॉमेडी एक्टर ही बना दिया। शनिवार को सेक्टर-35 में नए रेस्टोरेंट एम लॉन्ज का उद्घाटन करने के लिए गिप्पी आए थे। गिप्पी ने कहा कि प्रोड्यूसर भी उनसे कॉमेडी रोल ही चाहते हैं, लेकिन अब वे कुछ अलग किरदार निभाने की भी सोच रहे हैं।
बॉलीवुड में गिप्पी की एंट्री
गिप्पी ग्रेवाल सेकेंड हैंड हस्बैंड फिल्म के साथ बॉलीवुड में भी एंट्री करने जा रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता गोविंदा की बेटी नर्मदा नजर आएंगी। नर्मदा भी इस फिल्म के साथ अपना फिल्मी कैरियर शुरू कर रही हैं।