फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घबराएं नहीं, पुलिस को बताएं, जेल में होंगे अपराधी

Wed, 21 Nov 2018 02:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
pathsala, jhansi news - फोटो : amar ujala, jhansi news
विज्ञापन
अमर उजाला के नारी गरिमा के साझा संकल्प ‘अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स’ के तहत स्कूली बच्चों के मन से पुलिस का डर निकालने और उन्हें उनके अधिकारों व पुलिस कार्यप्रणाली की जानकारी दी।
विज्ञापन

प्रेमनगर स्थित सेंट उमर इंटर कॉलेज में पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। इस मौके पर महिला थाना प्रभारी निरीक्षक अर्चना सिंह और यातायात व सर्वलांस प्रभारी विजय कुमार पांडेय ने स्कूली छात्र-छात्राओं को एक परिवार का उदाहरण देते हुए उन्हें समाज की मुखिया के रूप में निभाई जाने वाली पुलिस की कार्यप्रणाली से अवगत कराया।

महिला थाना प्रभारी निरीक्षक अर्चना सिंह ने स्कूली छात्राओं को महिला हेल्प लाइन नंबर (1090) के संबंध में जानकारी दी। उनको बताया कि यदि कोई व्यक्ति उन्हें परेशान करता है तो वो इस नंबर पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं। उनका नाम व पता गुप्त रखा जाएगा। इस नंबर पर की गई शिकायत की काउंसलिंग कराई जाएगी। यदि इसके बाद भी संबंधित व्यक्ति नहीं मानता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उनको बताया गया कि किसी भी प्रकार की समस्या है तो वे 100 डायल की मदद भी ले सकती हैं। 100 डायल शहरी क्षेत्र में 10 से 12 मिनट में तथा ग्रामीण क्षेत्र में 15 से 20 मिनट में उनकी मदद के लिए पहुंच जाएगी। घरेलू हिंसा की शिकार बालिकाओं व महिलाओं के लिए 181 हेल्पलाइन की भी जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि छात्राएं कोचिंग जाती हैं। कोचिंग जाते समय यदि कोई रास्ते में उनसे छींटाकशी या फिर परेशान करता है तो उसकी जानकारी महिला पुलिस को दें। महिला पुलिस मनचलों को सबक सिखाएगी।

यातायात प्रभारी व सर्वलांस प्रभारी विजय कुमार पांडेय ने बताया कि छात्राएं वाट्सएप व फेसबुक चलाते समय सावधानियां बरतें। अनावश्यक सोशल मीडिया पर फोटो न डालें। पूरी जानकारी के बाद ही सोशल मीडिया पर दोस्ती करें, जरा सी लापरवाही बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है। उन्होंने यातायात नियमों की भी जानकारी देकर बताया कि यदि नियमों का पालन करेंगे तो जीवन सुरक्षित रहेगा। उन्होंने छात्र-छात्राओं से कहा कि दापेहिया वाहन पर दो से ज्यादा लोग न बैठें। बैठने के बाद दोनों लोगों को हेलमेट लगाना है, क्योंकि जब कोई हादसा होता है तो जितनी चोट आगे वाले को आती है। उतनी ही चोट पीछे बैठे व्यक्ति को भी आ सकती है। इसलिए हेलमेट लगाने में कोई कोताही न करें। उन्होंने सीट बेल्ट लगाने और सुरक्षित ड्राइविंग के बारे में भी जागरूक किया। इस दौरान प्रिंसिपल आरिफ रजा खान, मनोज श्रीवास्तव, तरुण अरोड़ा, शाहिद खान, अमित श्रीवास्तव, संतोष वर्मा, कीर्ति अग्निहोत्री, कंचन गुप्ता, आलोक और गोपाल रावत मौजूद रहे।

सेफ्टी पिन व दुपट्टे को बनाएं हथियार
छात्राओं को बताया गया कि यदि आप अकेली कहीं जा रही हैं और मनचला आपके पीछे लगे और परेशान करे तो ऐसे में सेफ्टी पिन व दुपट्टा आपका हथियार बन सकता है। यदि मनचला पकड़ने व छेड़खानी की कोशिश करता है तो तुरंत उस पर सेफ्टी पिन से हमला करें या फिर गले में दुपट्टा डालकर उसे पकड़ें और चिल्लाना शुरू करें। ऐसे में मनचला घबराकर भाग जाएगा। यदि ऑटो में बैठकर जा रही हैं और किसी तरह की कोई हरकत नजर आती है तो इस तरह से अपने आप को बचा सकती हैं।
विज्ञापन


इन पर करें शिकायत
हेल्पलाइन नंबर पर करें शिकायत
एसएसपी   - 9454400282
कोतवाली  - 9454403646
नवाबाद    - 9454403651
सीपरी       - 9454403659
प्रेमनगर     - 9454403653
सदर बाजार - 9454403655
महिला थाना - 9454403648
यातायात प्रभारी - 9454457671
वूमेन पावर हेल्प लाइन नंबर- 1090
किसी भी जानकारी को शेयर करें- यूपी 100 सेवा पर
इमरजेंसी एंबुलेंस सेवा- 108

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें