फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने मध्यप्रदेश में किया घंटानाद प्रदर्शन, कांग्रेस के विरोध में सड़क पर उतरे भाजपाई

Wed, 11 Sep 2019 07:58 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
प्रदर्शन करते भाजपाई - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

मध्यप्रदेश में कांग्रेस की कमलनाथ सरकार पर भ्रष्टाचार और वादा न निभाने का आरोप लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी ने राज्य भर के विभिन्न जिलों में घंटानाद प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन का भोपाल में प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह और विदिशा में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घंटे, शंख, मंजीरे और थालियां लेकर कलेक्ट्रेट का घेराव किया। भाजपाईयों ने 'मध्यप्रदेश बचाओ-कांग्रेस भगाओ' के नारे भी लगाए। 

विज्ञापन




भाजपा का कहना है कि यह प्रदर्शन राज्य में नौ महीने की कांग्रेस सरकार को उसकी वादाखिलाफी याद दिलाने के लिए किया जा रहा है। पार्टी का कहना है कि राज्य की कांग्रेस सरकार ने सभी जाति वर्गों को मिलने वाली लगभग सारी सुविधाएं बंद कर दी हैं। पीएम आवास और कुटीर योजनाओं की राशि नहीं दी जा रही है, यहां तक कि अंतिम संस्कार के लिए दी जाने वाली राशि भी बंद कर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा ने आरोप लगाया कि राज्य की कांग्रेस सरकार प्रधानमंत्री सम्मान निधि देने के मामले में असफल रही है। युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने के नाम पर ठगा गया है। उज्ज्वला योजना में दिए जाने वाले सिलेंडर भी पात्रों को नहीं दिए जा रहे हैं। भाजपा ने राशिन वितरण प्रणाली में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए कहा कि लोगों को राशन तक नहीं मिल रहा है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें