फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: शौचालय की टंकी में गिरने से दो साल के बच्चे की मौत; मगध विश्वविद्यालय प्रशासन पर लापरवाही का आरोप

Mon, 12 Feb 2024 06:44 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया

सार

Gaya Hindi News: मगध विश्वविद्यालय परिसर के स्टाफ ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय प्रशासन से कई बार जर्जर शौचालय की टंकियां हटवाने की मांग की गई है। इसके बावजूद आज तक जर्जर टंकियों को हटाया नहीं गया है। न ही उन शौचालय की टंकियों पर ढक्कन लगाए गए हैं।
विज्ञापन
मृत बच्चे की फाइल फोटो, शोकाकुल परिजन तथा घटनास्थल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के गया की मगध विश्वविद्यालय परिसर के जर्जर शौचालय की टंकी में गिरने से दो साल के मासूम की मौत हो गई। यह घटना ररिवार की देर शाम तब घटी जब बच्चा अपनी दादी के साथ सरकारी क्वार्टर से घूमने निकला था। इसी दौरान दादी किसी से बात करने लगी, तभी मगध विश्वविद्यालय कैंपस के जर्जर शौचालय की टंकी में दो साल का मासूम गिर गया। जब दादी ने बच्चे को अपने साथ नहीं देखा तो परिजन उसकी खोजबीन करने लगे। इस दौरान जब लोगों की नजर जर्जर शौचालय की टंकी पर पड़ी। बच्चा शौचालय की टंकी में गिरा हुआ था।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मृत बच्चे की पहचान मगध विश्वविद्यालय के लोक सूचना शाखा में पदस्थापित लिपिक रमाशंकर सिंह के बेटे के रूप में हुई है। दो वर्षीय बच्चे की मौत के बाद यूनिवर्सिटी कैंपस में रहने वाले स्टाफ और उनके परिजन काफी आक्रोशित हो गए। उन्होंने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय प्रशासन से कई बार जर्जर शौचालय की टंकियां हटवाने की मांग की गई है। इसके बावजूद आज तक जर्जर टंकियों को हटाया नहीं गया है। न ही उन शौचालय की टंकियों पर ढक्कन लगाए गए हैं। बच्चे की मौत हो जाने के बाद से मगध विश्वविद्यालय कैंपस में मातमी सन्नाटा पसरा है। हर ओर इसी घटना की चर्चा हो रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें