फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने की समझाइश तो मानें किसान, महापड़ाव खत्म

Tue, 15 Aug 2017 02:24 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
किसानों से समझाइश करते विधायक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जैसलमेर के नहरी कस्बे मोहनगढ में पांच दिनों से चल रहा महापड़ाव समझाइश के बाद खत्म हुआ। विधायक छोटूसिंह की समझाइश के बद किसानों ने धरना समाप्त कर दिया। किसान एसबीआई बैंक के खिलाफ धरना दे रहे थे।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार एसबीआई शाखा प्रबंधन को हटाने, केसीसी पर लिए गए अतिरिक्त ब्याज का लौटाने, रबी फसल की क्लेम राशि के भुगतान संबंधी विभिन्न मांगों को लेकर नहरी क्षेत्र के किसान मोहनगढ़ कस्बे में महापड़ाव डाले हुए थे। किसानों के महापड़ाव में किसानों की तादात प्रतिदिन बढती जा रही थी, जिससे जिला प्रशासन व पुलिस महकमे के हाथ-पांव फूल रहे थे।

स्वाधीनता दिवस की पूर्व संध्या पर सोमवार की रात्रि में धरना स्थल पहुंचकर विधायक छोटूसिंह भाटी ने समझाइश की। विधायक छोटूसिंह भाटी ने किसानों की महापंचायत में आश्वासन दिया कि एक कमेटी बनाकर किसानों की समस्याओं को रखा जाएगा और जल्द ही उनका समाधान किया जाएगा। वहीं स्वाधीनता दिवस से पूर्व धरना समाप्त हो जाने पर जिला प्रशासन व पुलिस महकमे ने भी राहत की सांस ली।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें