फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी आईडी बनाते तीन लोग पकड़ा

Thu, 10 Dec 2015 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 फर्जी आईडी बनाए जाने की सूचना पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक ने मौके से कंप्यूटर, प्रिंटर और सीपीयू बरामद कर लिया। इस दौरान पुलिस ने दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। एसपी ने कहा कि तीनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


बुधवार को मुखबिर से पुलिस अधीक्षक राजेश कृष्ण को सूचना मिली कि प्राथमिक विद्यालय  शेखपुर खजुरी में बने मतदान केंद्र के पास फर्जी वोटर आईडी बनाई जा रही हैं। पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे।

 इस दौरान एसपी को मौके पर फर्जी आईडी बनाते तीन लोग मिले। एसपी ने मौके से एक कंप्यूटर, सीपीयू और प्रिंटर कब्जे में ले लिया। पकड़े गए लोगों ने एसपी को अपने नाम अनिल, सर्वेंद्र पुत्रगण शिवरतन निवासी नदौरा और सुनील पुत्र ओमशरण निवासी रेलवे रोड नीबकरोरी बताए।
विज्ञापन


 एसपी ने तीनों लोगों को हिरासत में ले लिया। एसपी ने बताया कि फर्जी वोटर आईडी बनते मिले हैं। तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच कर तीनों लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें