फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी प्रमाणपत्र बनाने में खानी पड़ी जेल की हवा

Wed, 01 Apr 2015 10:52 PM IST
ब्यूरो/चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर उपनल में नौकरी चाहने की आस लगाए एक युवक को जेल की हवा खानी पड़ी है। नगर के एससी वर्ग के अजय नामक युवक ने ओबीसी प्रमाण पत्र बनाने के लिए तहसीलदार को प्रार्थनापत्र दिया था। जिस पर तहसीलदार हर सिंह रजवार ने परिवार के अन्य सदस्यों के बने ओबीसी प्रमाण पत्र को संलग्न करने को कहा। इस पर युवक ने अपने भाई का ओबीसी प्रमाण पत्र संलग्न किया, जिसकी जांच करने पर पाया गया कि उसका क्रमांक टनकपुर तहसील से जारी किया गया था।
विज्ञापन


युवक ने बड़ी सफाई के साथ स्के न कर उसे वास्तविक प्रमाण पत्र का रूप दिया था। तहसीलदार ने प्रमाण पत्र की जांच कराने के बाद उसे फर्जी पाया। बाद में युवक के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज कर दी। पुलिस ने युवक के विरुद्ध आईपीसी की धारा 467, 468, 471 और 420 के तहत मामला दर्ज कर युवक को न्यायालय में पेश किया गया, जहां मजिस्ट्रेट ने उसे 14 दिन की रिमांड पर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें