फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 साल की बच्ची ने काटी अपनी जीभ, चढ़ा दी मंदिर में

Thu, 21 Apr 2016 08:22 AM IST
एजेंसी/रायगढ़
विज्ञापन
लड़की ने अपनी जीभ काटकर मंदिर में चढ़ाई
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक ग्यारह साल की बच्ची ने भगवान शिव को चढ़ाने के लिए अपनी जीभ काट डाली। रायगढ़ के एसडीएम प्रकाश सर्वे ने बताया कि घटना संगीतराई गांव में स्थित प्राचीन शिव मंदिर की है। मामला गांव के किसान बुद्धेश्वर सीदर की बेटी चमेली सीदर का है।
विज्ञापन


चमेली ने शिव लिंग के सामने चाकू से जीभ काट ली और बेहोश हो गई। होश में आने पर भी वह भक्ति में लीन थी। एसडीएम ने बताया कि पुलिस एवं जिले के अधिकारियों के पहुंचने पर गांव वालों ने उनको मंदिर के अंदर नहीं जाने दिया। गांव वालों का मानना था कि चमेली अपने भगवान की कृपा से अपने आप ही सही हो जाएगी। हालांकि प्रशासन ने मंदिर में एक डाक्टर नियुक्त कर दिया है।

गांव वालों के अनुसार यह बचपन से ही पूजा पाठ में लीन रहती है। गांव के सरपंच गोपाल ने पुलिस को लड़की के ठीक होने की जानकारी दी। इसके साथ ही गांव वालों ने बताया कि चमेली से पहले भी दो लड़कियां ऐसा कर चुकी हैं। उनके अनुसार दोनों लड़कि या अपने आप ही ठीक हो गई थीं। मंदिर में चमेली को देखने के लिए लोगों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें