फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुखरायां रेल हादसा: लावारिस लाशों का होगा डीएनए टेस्ट

Wed, 23 Nov 2016 08:35 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पु्खरायां ट्रेन हादसे के बाद ट्रैक से मलबा हटाते सेना के जवान
विज्ञापन
पुखरायां रेल हादसे में मारे गए लोगों में चार यात्रियों की शिनाख्त अभी तक नहीं हो सकी है। इन लाशों का  कोई दावेदार सामने नहीं आया है। इस बाबत अब इनके शव उर्सला में सुरक्षित रखे जाएंगे। इसकी जिम्मेदारी सीएमओ (मुख्य चिकित्साधिकारी) को सौंपी गई है। इनका डीएनए टेस्ट कराया जाएगा। इसके लिए सैंपल लेने के आदेश दे दिए गए हैं। 
विज्ञापन

बता दें लावारिस शवों को एक सप्ताह तक सुरक्षित रखा जाएगा। इस दौरान कोई वारिस अगर सामने आया तो ठीक शव उन्हें सौंप दिए जाएंगे वर्ना नियमानुसार उनका दाह-संस्कार कराया जाएगा। कमिश्नर ने रेलवे महाप्रबंधक से लावारिस व्यक्तियों के नाम, पते भी मांगे हैं।

सबकी फोटो सुरक्षित रखने को कहा है। कमिश्नर ने कहा कि यूपी सरकार ने 5-5 लाख रुपये का मुआवजा देने का एलान किया है। सबको जल्द ही 50-50 हजार रुपये की पहली किश्त उपलब्ध कराई जाएगी। कमिश्नर ने कहा कि राहत-बचाव में मदद करने वाले सभी व्यक्तियों, स्वयं सहायता समूहों और संगठनों को 26 जनवरी तक सम्मानित किया जाएगा। कानपुर के लोगों ने सेवाभाव की मिसाल पेश की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें