फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने 10 अधिकारियों को नोटिस देकर मांगा जवाब

विज्ञापन
कलक्ट्रेट सभागार में बैठक करते जिलाधिकारी अभिषेक सिंह मीणा - फोटो : amarujala
विज्ञापन
औरैया। अधिकारी व कर्मचारी बिना अनुमति के मुख्यालय न छोडे़ं। चुनाव में मिले दायित्वों का पूरी जिम्मेदारी से निर्वहन करें, चुनाव के दौरान कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उक्त निर्देश जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक सिंह ने निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों को दिए। वहीं बैठक से अनुपस्थित रहने पर 10 अधिकारियों का कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन


कलक्ट्रेट सभागार में बैठक के दौरान डीएम ने कहा कि उनकी अनुमति बिना मुख्यालय से बाहर कोई भी अधिकारी व कर्मचारी गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को बुलाकर वीवी पैट का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किया जाने को कहा।

जिलाधिकारी ने बैठक में अनुपस्थित 10 अधिकारियों के खिलाफ नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। जिसमें जिला युवा कल्याण अधिकारी, अधिशाषी अभियंता प्रांतीय खंड पीडब्ल्यूडी, उपायुक्त जिला उद्योग केंद्र, दो सहायक आयुक्त व्यापार कर, खंडीय लेखाधिकारी नलकूप, खंडीय लेखाधिकारी लोक निर्माण विभाग, सचिव कृषि उत्पादन मंडी समिति, चकबंदी अधिकारी कुदरकोट, लेखाधिकारी माध्यमिक शिक्षा शामिल है। उन्होंने सभी अधिकारियों को बैठक में समय से उपस्थित होने का निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी विजय बहादुर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी, कृष्ण ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अनुपम शुक्ला, डिप्टी कलेक्टर रामजीवन सहित सभी निर्वाचन से जुड़े अधिकारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें