कोल उद्योग में विनिवेश को लेकर लोकसभा में पेश किए गए विनिवेश बिल का विरोध जारी है। मंगलवार की शाम साढ़ पांच बजे कोल फील्ड लेबर यूनियन (सीटू) के पदाधिकारियों ने खड़िया में जाम लगाकर विनिवेश बिल वापस लेने की आवाज बुलंद की।
इसके चलते खड़िया परियोजना और जयंत को जाने वाले रास्ते पर आवागमन आधे घंटे तक थमा रहा। अगुवाई कर रहे क्षेत्रीय अध्यक्ष एसपी सिंह, क्षेत्रीय महामंत्री पीएस पांडेय ने कहा कि सरकार विनिवेश बिल के बहाने कोल उद्योग के निजीकरण का रास्ता तैयार कर रही है।
इसे किसी कीमत पर सफल नहीं होने दिया जाए। इस दौरान विनिवेश बिल के विरोध में 13 जनवरी को पूरे देश में एक साथ आंदोलन का ऐलान भी किया गया।
इस मौके पर खड़िया से एसके चौबे, एसके पाठक, दुद्धीचुआ से अशोकधारी, ईश्वरलाल, जयंत से जीएन पांडेय, निगाही से आरबी सिंह, अमलोरी से जवाहर मिरा आदि मौजूद रहे।