फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून जिले में डेंगू लेने लगा विकराल रूप, रायपुर में अब तक 56

Tue, 30 Jul 2019 02:54 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन

जिले में डेंगू विकराल रूप लेने लगा है। खासकर रायपुर और उससे सटे क्षेत्रों में स्थिति विकट हो गई है। इस क्षेत्र में अब तक सबसे ज्यादा मरीज सामने आ चुके हैं। सोमवार को 25 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई और इनमें से 18 रायपुर क्षेत्र के हैं। जिले में अब डेंगू के 67 मरीज सामने आ चुके हैं। जबकि प्रदेश में डेंगू के मरीजों की संख्या 73 पहुंच गई है। इनमें से 56 मरीज अकेले रायपुर क्षेत्र से हैं।

विज्ञापन


सोमवार को डेंगू के 68 संदिग्ध मरीजों की एलाइजा जांच की रिपोर्ट आई। इनमें से 25 में डेंगू पॉजीटिव पाया गया। इसने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की भी पेशानियों पर बल डाल दिए। इनमें एक मरीज विकासनगर, एक डोईवाला, एक अजबपुर खुर्द, एक नेशविला रोड, एक एमडीडीए डालनवाला, एक पौड़ी गढ़वाल और एक टिहरी गढ़वाल का रहने वाला है। कुल 25 मरीजों में 20 पुरुष और पांच महिलाएं शामिल हैं।

चल रही फॉगिंग और जागरूकता अभियान
जिला वैक्टर जनित रोग अधिकारी सुभाष जोशी ने बताया कि संवेदनशील क्षेत्रों पर लगातार नजर रखी जा रही है। सोमवार को भी टीम ने रायपुर क्षेत्र में भगत सिंह कॉलोनी की आशा फैसिलेटर पूनम व ननूरखेड़ा की आशा फैसिलेटर मिथिलेश और आशा कार्यकत्रियों को साथ लेकर डेंगू प्रभावित शास्त्रीपुरम, वाणी विहार, शांति विहार, रक्षापुरम, शांतिपुरम, कल्पना विहार, लाडपुर डांग आदि क्षेत्रों का दौरा किया।
विज्ञापन


वहां डेंगू से बचाव व लक्षणों के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। कई घरों के अंदर भी मच्छरों के लार्वा नष्ट कराने के साथ लार्वीसाइड का छिड़काव कराया गया। साथ ही नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरके सिंह ने अपनी चार टीमों को साथ लेकर विभिन्न क्षेत्रो में फॉगिंग कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें